बड़गांव: संजय कॉलोनी में आम रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने कलेक्ट्रेट में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
संजय कॉलोनी में आम रास्ता बंद, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन उदयपुर की संजय कॉलोनी राताखेत में आम रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज़ कॉलोनीवासियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर निजी पार्किंग बना ली और दीवार पर काँच लगाने से बच्चे घायल हो रहे हैं।