बड़गांव: ज़िले में 24-25 जुलाई को लगेगा हरियाली अमावस्या मेला, 350 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र
उदयपुरवासियों के बहुप्रतीक्षित हरियाली अमावस्या मेले का आयोजन इस वर्ष 24 और 25 जुलाई को किया जाएगा। मेला स्थल फतहसागर और सहेलियों की बाड़ी के आसपास रहेगा। नगर निगम ने मेले की तैयारियां पूरी करली है,नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शनिवार को अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे.