बड़गांव: उदयपुर में माउंट आबू में पत्रकार पर हमले के विरोध में उठी आवाज, पत्रकार संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर। माउंट आबू में हाल ही में एक पत्रकार पर हुए हमले को लेकर उदयपुर जिले के पत्रकारों में भी गहरा रोष देखने को मिला। जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर इस घटना की निंदा की और उदयपुर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि माउंट आबू में पत्रकार पर हमला करने वाले दोषियों को तत्काल निलंबित किया जाए तथा मामले में जाँच की मांग