सिरोही: गिरवर जीएसएस का ट्रांसफार्मर जलने से 3 दिन से बिजली ठप, कई गांवों में जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को ज्ञापन सौंपा
गिरवर जीएसएस का ट्रांसफार्मर जलने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोडा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी सहित आसपास के कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।बिजली संकट के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई है, वहीं घरेलू और अन्य आवश्