जैतहरी: नगर परिषद जैतहरी ने वार्ड 14 में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, नालियों की सफाई, कचरा उठाव व कीटनाशक छिड़काव
जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 14 में नालियों की साफ-सफाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा एवं मलबा उठाव तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया गया।