भरगामा: छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख बाजारों में बढ़ाई गई पुलिस गश्ती
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भरगामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और लोगों की आवाजाही को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।