बेरो: राखी पर्व को लेकर बेड़ो बाजार में रौनक
Bero, Ranchi | Aug 26, 2026 राखी पर्व को लेकर बेड़ो बाजार में रौनक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बेड़ो के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में दुकानदारों ने भी पर्व को लेकर विभिन्न तरह की राखियां और गिफ्ट आइटम सजाए हैं।