भीलवाड़ा: अतिक्रमण हटाओ अभियान का सातवां दिन: रामद्वारा रोड और आजाद चौक में नगर निगम का पीला पंजा गरजा
भीलवाड़ा जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आज सातवें दिन शहर के रामद्वारा रोड और आजाद चौक बाजार में अभियान चलाया गया।लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि व्यापारियों और दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर दिया है और इसके अलावा नाली,नालों के ऊपर भी अतिक्रमण कर दिया गया।