बिछिया: अंजनियां में आजीविका मिशन भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अंजनियां में आजीविका मिशन भवन कार्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शनिवार को दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा है l