ईचागढ़: ईचागढ़ व कुकड़ू में भाई दूज धूमधाम से मनाया गया
ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में भाई दूज पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार में दोनों पक्षों ने उपहार और पकवानों का आदान-प्रदान किया। क्षेत्र के कई गांवों में उत्साह का माहौल रहा।