हाजीपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सहमति से विवादों के त्वरित समाधान का अवसर
व्यवहार न्यायालय, हाजीपुर परिसर में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय प्रकृति के मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। लोक अदालत पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से बचते हुए आपसी सहमति से अपने विवादों का