मधेपुरा: SIR के बाद जिले में 98,076 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, 1 सितंबर तक आपत्ति का मौका
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। इसके तहत जिले के कुल 14,32,119 मतदाताओं में से सत्यापन के बाद 98,076 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।