शाहजहांपुर: साउथ सिटी स्थित भाजपा सांसद अरुण सागर ने आवास कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर दूर दूर आए करीब तीन दर्जन फरियादी पहुंच गए। सभी फरियादियों को कार्यालय में बैठाया गया। उसके बाद भाजपा सांसद ने एक एक कर सभी की समस्याओं को सुना। जिसमे बिजली विभाग, जमीन विवाद और थानों से संबंधित शिकायत ज्यादा मिली। भाजपा सांसद ने संबधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए ।