शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार के गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने शिनाख्त कराने का शुरू किया प्रयास
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नही मिल पाई। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि व्यक्ति उम्र लगभग 40 साल की है। आसपास के लोग उसकी शिनाख्त नही कर पाए।