शाहजहांपुर: कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में किसानों को गाजर घास के प्रति किया गया जागरूक, दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र शाहजहांपुर द्वारा 16 अगस्त से 22 अगस्त तक गाजर घास उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषकों को गाजर घास का कृषि और मानव स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव और उसके उन्मूलन के लिए प्रभावी कृषि क्रियाएं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान गाजर खास के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।