शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सरकार की नीति के खिलाफ प्रति जलाकर किया विरोध प्रकट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
दरअसल पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार हड़ताल पर है। यहां डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद करके अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान डॉक्टर ने सरकार की नीति के खिलाफ प्रति जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। डॉक्टरों ने सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।