शाहजहांपुर: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की शाखा ने रेलवे कॉलोनी में किया पौधा रोपण, 101 फलदार पौधों को किया गया रोपित
दरअसल नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की शाखा ने आज रेलवे कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण किया। इस दौरान रेलवे कॉलोनी में 101 पौधे रोपित किए गए। आपको बता दे कि कार्यक्रम शाखा के नेता नरेंद्र त्यागी के जन्मदिन के मौके पर किया गया। इस दौरान अलग-अलग प्रकार के 101 फलदार पौधों को रोपित किया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।