शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स संगठन ने शाहिद उद्यान में मोमबत्ती जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
दरअसल आज उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स संगठन इकाई के कार्यकर्ता शहीद उद्यान पहुंचे। यहां उन्होंने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हुई हत्या के मामले में रोष व्यक्त किया। इस दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दोषियों को फांसी हो और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।