धौलपुर: पैंकरी गांव में दो सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग घायल
कौलारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की एक महिला सहित दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया है कि उसके खाली प्लॉट के लिए मिट्टी डाली जा रही थी। मिट्टी पड़ौस में चली गई थी।