हनुमानगढ़: दंगा नियंत्रण के लिए हनुमानगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी बी. आदित्य ने खुद संभाली कमान
जिले में किसी भी आपात कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा एवं भीड़ नियंत्रण का व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हुए इस अभ्यास की खास बात यह रही कि एसपी स्वयं बॉडी प्रोटेक्टर किट, हेलमेट और ढाल पहनकर मैदान में उतरे।