बल्लबगढ़: चावला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालियों में लगी भक्तों की भारी भीड़
आज महाशिवरात्रि है और शिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ शिवालियों में लगी हुई है। लोग सुबह 4:00 बजे से ही बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने और मनोकामना की याचना करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चावला कॉलोनी के अलावा तमाम मन्दिरों में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।जहां भक्तजन बाबा भोलेनाथ के दर्शन को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।