बल्लबगढ़: सेक्टर 12 में आयोजित महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
सेक्टर 12 के एचएसबीएपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अलावा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना, और भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।