बल्लबगढ़: सेक्टर-19 में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ₹8.54 लाख की ठगी करने वाले 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ₹8.54 लाख की ठगी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित, सुनील उर्फ राजू, मयंक, सागर, कृष्णवीर, नीरज कुमार व अर्जुन का नाम शामिल है। आरोपियों के कब्जे से ₹22500, 4 मोबाइल, 7 चेक बुक व 3 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।