बल्लबगढ़: सेक्टर 48 की रेड लाइट से 440 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज
440 ग्राम गांजा के साथ क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र की टीम ने अमर नाथ निवासी श्याम नगर झुग्गी सूरजकुंड गांव अंखीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उस्ताज में सामने आया है कि आरोपी यह गांजा ₹2500 में फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया है। आरोपी पर्व पूर्व में भी पांच मुकदमे नशा तस्करी व अवैध शराब तस्करी की दर्ज हैं।