बल्लबगढ़: सेक्टर 12 में सीएम मनोहर लाल ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करीब ₹322 करोड के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्चुअल माध्यम से करीब ₹322 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिनमे करीब 214 करोड रुपए की लागत से मोहना रोड के ऊपर आगरा मथुरा रोड से मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एलिवेटेड पुल, 66 केवी स्टेशन सेक्टर 23, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज नाचोली और गवर्नमेंट कॉलेज मोहना जैसे कार्य शामिल रहे।