बीना: सर्वोदय चौराहे के पास किसान के ₹300000 चोरी, 48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला चोरों का सुराग
Bina, Sagar | May 11, 2025 किसान राजा भाई ने अपनी भतीजी की शादी के लिए ₹300000 बैंक से निकाल कर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख दिए थे,शुक्रवार सर्वोदय चौराहा के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर किसान सामान लेने चला गया।तभी अज्ञात चोरों रे मोटरसाइकिल की डिग्गी को तोड़कर रुपए चुरा लिए। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी और अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।