बीना: बीना न्यायालय परिसर में निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन, न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने कराई रक्त जाँच
Bina, Sagar | May 10, 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर और सैनिकों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन नेशनल लोक अदालत में किया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों का रक्त सैनिकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। वही न्यायालय के नेशनल लोक अदालत में लगाए गए शिविर में न्यायालय के न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने रक्त की जांच कराई।