बीना: घाट बड़ोदिया पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की हुई मौत, 2 बच्चे हुए घायल; शादी का सामान लेकर जा रहे थे मृतक
Bina, Sagar | May 10, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट बड़ोदिया के पुल पर दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर सवार दो की मौत हो गई वहीं दो मासूम घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार परिवार की शादी की तैयारी का सामान लेकर बिना मैरिज गार्डन जा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर छोटी बजरिया से जवान पहुंच गए और शवो को सिविल अस्पताल पहुंचाया।