बीना: खिमलासा रेलवे फाटक ओवर ब्रिज निर्माण के चलते स्थायी रूप से बंद, यातायात दो अंडर ब्रिज से होगा
Bina, Sagar | May 11, 2025 खिमलासा रेलवे फाटक ओवर ब्रिज निर्माण के चलते करीब 2 महीने पहले बंद किया जाना था। लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा वैकल्पिक रास्ते की मांग की गई थी जिसके चलते प्रशासन ने वरदोरा अंडरब्रिज से रास्ता तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसका काम चालू है वही देर रात रेल प्रशासन ने रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिया।