चित्तौड़गढ़: धनेत कला के पास संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ी पिकअप और कार, 10 लाख रुपए की चोरी का तार निकला, 6 गिरफ्तार
सदर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर धनेत कला के पास जयपुर की ओर से आ रही एक पिकअप और सेंट्रो कार को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली तो 22 क्विंटल 65 किलोग्राम अल्युमिनियम का तार निकला. दोनों ही वाहनों में सवार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 6 जनों से पूछताछ में उक्त तार चोरी का होना बताया गया. तार की कीमत करीब 10 लख रुपए बताई गई.