सिमडेगा: सोड़ा में बन रहे एकलव्य मॉडल स्कूल में बाहरी मजदूर देखकर ग्रामीणों ने किया विरोध, उठाई स्थानीय लोगों को काम देने की मांग
सिमडेगा के सोड़ा में बन रहे एकलव्य मॉडल स्कूल निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह काम की मांग को लेकर विरोध जताया। मौके पर दिन के 1:00 बजे मजदूर नेता राजेश सिंह पहुंचे, जहां पर ग्रामीण बताया कि बाहर से मजदूर लाकर काम कराया जा रहा है। जिस पर मजदूर नेता ने स्थानीय मजदूरों को कम देने की बात कही जिससे कि क्षेत्र में पलायन रुके।