सिमडेगा: आनंद भवन धर्मशाला से महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शामिल
महाराज अग्रसेन जयंती पर 3 अक्टूबर को 11 बजे अग्रवाल सभा सिमडेगा के द्वारा आनंद भवन धर्मशाला से महाराज अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें वाहन पर महाराज अग्रसेन की झांकी सजाकर, सैकड़ो महिला पुरुष हाथों में ध्वज लिए हुए महाराज अग्रसेन का जयकारा करते हुए चलते रहे। शोभायात्रा में रोड होते हुए नगर भवन तक गई, फिर वहां से वापस आनंद भवन धर्मशाला पहुंची।