सिमडेगा: सिमडेगा के सलडेगा अहीरटोली में कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी मां की हत्या की, थाने में किया सरेंडर
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा अहीर टोली में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी और खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दशरथ क्रिकेटर ने अपनी मां लाली देवी से किसी बात को लेकर नाराज कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी ।इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।