सिमडेगा: परिसदन में झामुमो जिला कमिटी की हुई बैठक, गांडेय विधायक के सिमडेगा आगमन पर की गई चर्चा
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान आभार यात्रा के तहत CM हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को सिमडेगा आना है। इसी को लेकर 03 अक्टूबर को 11 बजे परिसदन में झामुमो जिला कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल कंडूलना की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव शफीक खान ने बताया कि 06 अक्टूबर को कल्पना सोरेन का सिमडेगा में कार्यक्रम प्रस्तावित है।