सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक ने लचरागढ़ में वीर शहीद तेलंगा खड़िया प्रतिमा का किया शिलान्यास, विधायक मद से बनेगी प्रतिमा
विधायक मद से लचरागढ़ में बनने वाले वीर शहीद तेलंगा खड़िया प्रतिमा निर्माण कार्य का गुरुवार को दिन के 12:00 बजे कोलेबिरा विधायक ने शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि प्रतिमा निर्माण होने से हमें उलगुलान की प्रेरणा मिलेगी ,उन्होंने भाजपा एवं झापा से दूर रहकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सहयोग करने को लेकर सभी लोगों को अपील की।