चितरंगी: चितरंगी जनपद क्षेत्र के 24 पंचायत सचिवों का तबादला, ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जारी किया आदेश
स्थानांतरण नीति 2025 राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण के संबंध में लागू की गई है।जहां जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत में चितरंगी जनपद क्षेत्र के 24 पंचायत सचिवों का तबादला का आदेश जारी किया गया है। जिसकी जानकारी आज मंगलवार के शाम 5:00 बजे के करीब प्राप्त हुई है।