चितरंगी: बगदरा अभ्यारण में पुलिस, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध रेत ज़ब्त
संजय नेशनल पार्क अभ्यारण एवं सोन घड़ियाल बगदरा में खनिज,पुलिस एवं राजस्व विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए करीब 5 लाख 80 हजार रुपए की कीमत 180 घन मीटर अवैध रेत जप्त कर के समूह के निविदाकार मेसर्स सरकार ग्लोबल लिमिटेड के प्रतिनिधि को सुपुर्दगी में दे दिया है।जिसकी जानकारी आज मंगलवार को प्राप्त हुई है।