चितरंगी: सरई में कुएँ के पानी में डूबने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत, जांच शुरू
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई निवासी एक 55 वर्ष की बुजुर्ग महिला की कुएं में पानी भरने के समय पैर फिसलने से गहरे कुएं मे गिर पड़ी जहां पानी में डूबने के कारण महिला की मौत हो गई। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर घर के सदस्य एवं पड़ोसी कुएं के पास पहुंचे और महिला को बाहर निकला तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।