गोबिंदपुर राजनगर: एकेडमिक इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह, रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां
राजनगर प्रखंड स्थित एकेडमिक इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्