घाघरा: घागरा प्रखंड में तेज बारिश से दो लोगों के घर गिरे, पीड़ितों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Sep 28, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर और लस्टाड़ गांव में घाघरा प्रखंड में हुई लगातार बारिश के कारण घर गिर गया। लालपुर निवासी राजाराम उरांव का घर गिरने से करीब 50 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान की उम्मीद जताई है। वही लस्टाड़ निवासी ममता देवी ने घर के दीवाल,छप्पर गिरने से राशन के चावल बक्सा,पलंग,पंखा,चावल सहित 50 हजार से अधिक के सामानों की क्षति होने की बात कही है