**मधेपुरा में 21 अक्टूबर को दो जगह होगा रावण दहन, रेलवे स्टेशन पर जलेगा 25 फीट का पुतला**
मधेपुरा शहर में दशहरा के अवसर पर 21 अक्टूबर को दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर और गौशाला स्थित दुर्गा मंदिर के पास होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव रामावतार प्रसाद के अनुसार, रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पास 21 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसके निर्माण में करीब दो क्विंटल सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Oct 19, 2026