भादरा: ग्राम पंचायत राजपुरा के भवन में संचालित होगी पंचायत समिति राजपुरा 8 बीएचडी
नवगठित पंचायत समिति राजपुरा 8 बीएचडी का संचालन ग्राम पंचायत राजपुरा के भवन से शुरू होगा। विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला ने सोमवार को पदभार संभालकर रिकॉर्ड स्थानांतरण सहित प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू करने के निर्देश दिए। समिति को पहला ओबीसी प्रधान मिलने का अवसर भी रहेगा।