सिराथू: पासरो के संरक्षण में कड़ा इलाके से गुजरते ओवरलोड बालू वाहनों का वीडियो वायरल, डीएम ने सख्ती से रोकने के दिए थे निर्देश
जिला अधिकारी मधुसूदन द्वारा अधिकारियों को जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया था।कौशांबी में ओवरलोड वाहनों को जिले से पास करने वाले बालू पासरो का बोलबाला है।शुक्रवार को कड़ा धाम इलाके में गुजर रहे ओवरलोड बालू वाहन की वीडियो सामने आई है।बताया जाता है कड़ा धाम इलाके से रोज दर्जनों ओवरलोड वाहन पासरो के संरक्षण में गुजरते हैं।