सिराथू: शुजातपुर-बिदनपुर रेलवे स्टेशन के बीच डीएफसी रेलवे लाइन पर मिली महिला की लाश
कोखराज थाना क्षेत्र के शुजातपुर-बिदनपुर रेलवे स्टेशन के बीच डीएफसी रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक महिला की लाश देखी गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतिका महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है।बताया जाता है कि यह महिला लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है।