Public App Logo
15 हजार किमी पैदल यात्रा पूरी कर टीकमगढ़ लौटे अमन, मां बेटे से लिपटकर रो पड़ी टीकमगढ़। दो साल में 22 राज्यों का करीब 15 हजार किमी पैदल सफर पूरा कर अमन सोनी रविवार को टीकमगढ़ लौटे। बेटे को देखते ही मां भावुक होकर उससे लिपटकर रो पड़ीं। शहर में लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाई से अमन का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन किए। - Tikamgarh News