हज़ारीबाग: शादी में गया परिवार, बड़ा बाज़ार थाना क्षेत्र के हुरहुरू मोहल्ले में घर में चोरी
हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हरहुरू मोहल्ले में चोरी की घटना सामने आई है बता दें कि घर वाले लोग शादी में धनबाद गए हुए थे । इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर हाथ साफ कर लिया है जिसमें कीमती जेवरात एवं अन्य सामान लेकर फ़रार हो गये । 5 लाख से ऊपर की चोरी बताई जा रही है ।