मंडला: नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Mandla, Mandla | May 9, 2026 मंडला जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में तेजी दिखाई है। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्मोरी शाखा का निरीक्षण कर हथियारों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति को देखा।