कोईलवर: कोईलवर में पंचायत विकास दिवस मनाया गया, सुशासन के साथ पंचायत थीम पर आयोजन पर उठे सवाल
कोईलवर प्रखंड की पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘सुशासन के साथ पंचायत’ रखा गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीणों को पंचायत की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं और पारदर्शी प्रशासन की जानकारी दी गई। बीपीआरओ कुणाल राज ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।