दाउदपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप गए। इस संबंध में दाउदपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे बताया कि CEIR पोर्टल के सहयोग से खोए हुए चार मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर विधिवत सत्यापन के बाद वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।