प्रेस नोट
जिला पुलिस दतिया
*पुलिस अधीक्षक दतिया ने रतनगढ़ लक्खी मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ , दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा रतनगढ़ लकी मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संवेदनशीलता, मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने तथा सुगम यातायात, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।